tapovan image
ऋषिकेश : उत्तराखंड में चुनाव की सरगर्मी तेजी से तपिश दे रही है। दिन प्रतिदिन राजनीतिक सियासत बदलती जा रही है। सत्तासीन भाजपा जहां अपने विकास कार्यों के माध्यम से सत्ता की कुर्सी दुबारा हासिल करना चाह रही है तो वहीं कांग्रेस भी अपनी खोई हुई कुर्सी को दुबारा हासिल करने के लिए पूरी तैयारी कर रही है।
बात करें नरेन्द्र नगर विधानसभा की यह वर्तमान में भाजपा के पास है। यहां से भाजपा के सुबोध उनियाल विधायक हैं जो प्रदेश में कृषि मंत्री भी हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र में में विभिन्न बड़े विकास कार्यों को लेकर उनकी प्रदेश भर में चर्चा होती रहती है। अब एक बार फिर चुनाव है तो जनता क्या सोचती है, इस सवाल के साथ जब सक्षम न्यूज़ इंडिया ने विधानसभा क्षेत्र क्षेत्र अंतर्गत आने वाले तपोवन के लोगों से चर्चा की तो वहां के लोगों ने कहा कि भाजपा एक बार फिर अपनी सीट बचाने में कामयाब हो जाएगी।
जनता के अनुसार तपोवन को अभी जल्द ही नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ है। तपोवन का अधिकतर क्षेत्र टूरिस्ट स्पॉट क्षेत्र के रूप में विकसित है। यहां बड़े पैमाने पर होटल, रिसोर्ट आदि बने हुए हैं। स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल के प्रयास से नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद से ही तपोवन क्षेत्र का तेजी से विकास सम्भव हो पाया है। यही कारण है कि तपोवन के लोग भाजपा विधायक के साथ दिखाई दे रहें हैं। हालांकि एक दो लोग बदलाव के रुप में कांग्रेस को भी तरजीह देते हैं, लेकिन विधायक के विकास कार्यों को सीधे तौर पर नही नकारते।
- VIA
- Samachar Darpan News
- SOURCS
- news
-
03/19/2025 258 -
11/03/2024 359
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT